News
चार्जिंग करते समय मोबाइल फोन फटा , युवक घायल

चार्जिंग करते समय मोबाइल फोन फटा , युवक घायल
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव झड़ीना निवासी अनीश अहमद का बेटा अमान मेरठ में रहकर पढ़ाई कर रहा है। कांवड़ यात्रा के दौरान कॉलेज बंद होने पर शुक्रवार को गांव आ गया।
देर रात अमान ने अपना मोबाइल फोन चार्जिग पर लगा दिया। इसके बाद वह कमरे में सो गया। चार्जिंग होने के
दौरान देर रात अचानक मोबाइल फोन फट गया। उससे निकली चिंगारी से कमरे में रखे सामान ने आग पकड़ ली। हादसे में कमरे में रखी चारपाई व अन्य सामान जल गया।
वहीं, आग की चपेट में आकर अमान भी झुलस गया। परिजनों और ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।












