News
चार्जिंग करते समय गर्म होने से फटा वीवो का मोबाइल और लगी आग , युवक मामूली रुप से हुआ घायल

चार्जिंग करते समय गर्म होने से फटा वीवो का मोबाइल और लगी आग , युवक मामूली रुप से हुआ घायल
हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक गांव में छुट्टी में आए एक मेडिकल छात्र का वीवो कम्पनी का मोबाइल चार्जिंग के समय गर्म होकर फट गया, जिससे घर का सामान जल गया और युवक मामूली रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने सर्विस सेंटर व कम्पनी में शिकायत करते हुए मोबाइल बदलने की मांग की हैं।
जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव झड़ीना निवासी अनीश अहमद का बेटा अमान मेरठ में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। कांवड़ यात्रा के दौरान कॉलेज बंद होने पर गांव आ गया।
देर रात अमान ने अपना मोबाइल फोन चार्जिग पर लगा दिया। इसके बाद वह कमरे में सो गया। चार्जिंग होने के
दौरान देर रात अचानक मोबाइल फोन फट गया। उससे निकली चिंगारी से कमरे में रखे सामान ने आग पकड़ ली। हादसे में कमरे में रखी चारपाई व अन्य सामान जल गया। आग की चपेट में आकर अमान भी झुलस गया। परिजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पीड़ित ने बताया कि मामले को लेकर जब वह कम्पनी के सर्विस सेंटर पर गया और घटना बताते हुए मोबाइल बदलने की मांग की,जिस पर सेंटर ने उनसे रुपए की मांग की । पीड़ित ने कम्पनी में शिकायत कर मोबाइल बदलने की मांग की हैं।












