चाय के आर्डर में देरी से क्षुब्ध दंबग ने की महिला चाय विक्रेता से मारपीट, एफआईआर दर्ज

हापुड़।
देहात थाना क्षेत्र के इंद्रगढ़ी में चाय की दुकान करने वाली एक विधवा महिला के साथ एक युवक ने मारपीट कर दी। विधवा महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने आरोपी के चाय के आर्डर को देरी से पूरा किया था। महिला का शोर सुनकर मौके पर लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपी परमुकदमा दर्ज कराया है।
हापुड़ के मोहल्ला फूलगढ़ी की रहने वाली शशि ने बताया कि वह विधवा महिला है और इंद्रगढ़ी में एक चाय की दुकान करती है। बीती 14 सितंबर को वह अपनी चाय की दुकान
पर मौजूद थी। तभी दुकान के पास में रहने वाला युवक पुरी वहां पर चाय पीने के लिए आया था। जिसके बाद उसने चाय का आर्डर दिया। उसके साथ मारपीट की गई। शोर सुनकर मौके पर राहगीरों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
देहात थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी भर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।












