चाइनीज मांझे को लेकर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, किया पतंग दुकानों का निरीक्षण

चाइनीज मांझे को लेकर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, किया पतंग दुकानों का निरीक्षण
हापुड़।
जिलें में बढ़ती मांजे की घटनाओं के मद्देनजर व मुख्यमंत्री के बयान के बाद शुक्रवार को सीओ वरूण मिश्रा के नेतृत्व में शहर में विशेष अभियान चलाया। सीओ ने पुलिस बल के साथ पुराना बाजार और कसेरठ बाजार में स्थित पतंग की दुकानों का निरीक्षण किया।
सीओ अपनी टीम के साथ पैदल गश्त पर निकले और चार पतंग दुकानों की गहन जांच की। हालांकि, निरीक्षण के दौरान किसी भी दुकान से प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद नहीं हुआ। कुछ दुकानें बंद मिलीं। अधिकारियों ने आसपास खेल रहे बच्चों से भी चाइनीज मांझे की उपलब्धता के बारे में पूछताछ की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
सीओ सिटी वरूण मिश्रा ने दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी है। अगर कोई भी व्यक्ति चाइनीज मांझे की बिक्री करते हुए पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।












