News
चलती कार में लगी आग, बाल बाल बचा चालक

चलती कार में लगी आग, बाल बाल बचा चालक
हापुड़। बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक कार में अचानक आग लग गई। जिससे कार सवार युवक ने कूदकर अपनी जान बचाई।
जानकारी के अनुसार, मेरठ निवासी मोहम्मद जैद सैफी किसी निजी काम से दिल्ली की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार रसूलपुर अंडरपास के पास पहुंची, अचानक कार में आग लग गई । जिससे कार चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। चालक की जान बच गई।












