ATMS College of Education Menmoms
News

चलती कार में अचानक लगी आग, तीन युवकों ने कूदकर बचाई अपनी जान, रास्ता जाम

चलती कार में अचानक लगी आग, तीन युवकों ने कूदकर बचाई अपनी जान, रास्ता जाम

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

थाना हापुड़ क्षेत्र के मेरठ रोड पर बुधवार दोपहर अचानक एक कार में आग लग गई। जिससे कार सवार तीन युवकों ने कूदकर अपनी जान बचाई और गाड़ी धू धू करके जल उठी। जिससे रास्ता जाम हो गया।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के मेरठ रोड पर फ्लाईओवर के पास बुधवार को हापुड़ आ रही एक कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही कार में सवार तीन युवक गाड़ी से कूदकर भाग गए।

कांवड़ यात्रा की वजह से ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दोनों तरफ का रास्ता रोक फायरबिग्रेड को सूचना दी।

सूचना मिलते ही फायरबिग्रेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page