ATMS College of Education Menmoms
News

चर्चित हिस्ट्रीशीटर लखन हत्याकांड में तीन दोषियों को आजीवन कारावास व तीन लाख रुपए जुर्माना की सजा

हापुड़।

यूपी के चर्चित हापुड़ कचहरी
परिसर में चर्चित हिस्ट्रीशीटर लखन हत्याकांड मामलें में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-प्रथम विपिन कुमार द्वितीय की
कोर्ट ने तीन दोषी आरोपियों को आजीवन कारावास व तीन लाख रुपए जुर्माना की सजा सुनाई ।

जानकारी के अनुसार 16 अगस्त 2022 को फरीदाबाद पुलिस नीमका जेल से फरीदाबाद के ग्राम अनंगपुर थाना सूरजकुण्ड निवासी
हिस्ट्रीशीटर लखन को थाना धौलाना जनपद हापुड के केस में न्यायालय हापुड़ में पेशी हेतु लेकर आये थे। कचहरी गेट हापुड़ के सामने पहुंचे तो गाड़ी से उतरते ही पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने गोलियां बरसाकर हिस्ट्रीशीटर लखन की हत्या कर दी थी तथा हरियाणा पुलिस का हेडकांस्टेबल ओमप्रकाश को गम्भीर रूप से घायल कर दिया था।

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता नरेश चंद शर्मा के अनुसार
मुकदमे में 26 गवाहों के बयान दर्ज हुए, जबकि अभियुक्त पक्ष ने 7 गवाह पेश किए। पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई के बाद अदालत ने तीन आरोपियों को दोषी ठहराया, जिसमें
सुनील चचूड़ा और वीरू उर्फ वीरपाल को आजीवन कारावास एक एक लाख रुपए रुपये जुर्माना व
पप्पन उर्फ संजय को आजीवन कारावास व एक लाख रुपए जुर्माना की सजा सुनाई।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page