ATMS College of Education Menmoms
News

चन्द्रमा को देख करवाचौथ का व्रत खोला, मांगी पति की लम्बाई उम्र

चन्द्रमा को देख करवाचौथ का व्रत खोला, मांगी पति की लम्बाई उम्र

हापुड़। करवाचौथ पर्व पर हापुड़ के बाजार में रविवार सुबह से ही रौनक दिखी। पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। शाम के समय पूजा-अर्चना की। बाजारों में सुहागिनों की भीड़ रही। रात को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति के हाथों से जल गृहण कर महिलाओं ने व्रत खोला।

रविवार को सुहागिनों ने अपने अपने घर पर विधि-विधान के साथ मां करवा की पूजा-अर्चना की। अपराह्न करीब तीन से चार बजे महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर पूजा की और एक स्थान पर एकत्रित होकर करवा की कथा सुनीं। शाम ढलते ही गंगा पूजन के लिए महिलाओं ने गंगा घाट और तटों की ओर रुख किया।
रात को चांद नजर आने के बाद सुहागिनों ने विधि-विधान के साथ चांद का दीदार कर अर्घ्य दिया। उसके बाद उन्होंने छलनी की मदद से अपने पति का दीदार कर उनकी पूजा की। भारती तोमर सहित सुहागिनों ने पति के हाथों से जल और भोजन ग्रहण कर अपना करवाचौथ का व्रत तोड़ा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page