चंडीगढ़ में पांचवीं मंजिल से गिरकर सिम्भावली निवासी युवक की मौत

हापुड़।
सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव टोडरपुर निवासी टिंकू (35)
की चंडीगढ़ में निर्माणाधीन इमारत में काम करने के दौरान पांचवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। टिंकू के साथ काम कर रहा दूसरा श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना के बाद परिजन शव लेने के लिए चंडीगढ़ रवाना हो गए हैं। गांव निवासी रामेश्वर के बेटे टिंकू अपने साथी सुनील निवासी गांव नवादा के साथ हरियाणा व पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में इमारतों पर रंग-रोगन करने का काम करते थे। दोनों लंबे समय से चंडीगढ़ में रहकर अपना काम कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि टिंकू की पत्नी की दो साल पहले मौत हो चुकी है। जिस कारण उनके दोनों बच्चे अपनी दादी के पास गांव में ही रहते हैं। शनिवार की शाम टिंकू और सुनील एक इमरात की पांचवीं मंजिल पर काम कर रहे थे। इस किसी कारण से दोनों इमरात से नीचे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।












