ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

घायल हिस्ट्रीशीटर ने घर में घुसकर घटना से पूर्व महिला से पिस्टल मांगी थी 50 हजार रूपए की रंगदारी, फर्जी केस में फंसाने की धमकी का आरोप, एफआईआर दर्ज

हापुड़।
हापुड़ थाना देहात क्षेत्र के वासु गार्डन में हिस्ट्रीशीटर को गोली मारने की घटना में नया मोड़ सामने आया है। घटना से कुछ घंटे पहले, हिस्ट्रीशीटर अतुल त्याग ने मुकदमे के नामजद देवलोक कालोनी के दिपांशु के घर में घुसकर उसकी मां शिखा त्यागी पर पिस्टल तानकर 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न देने पर उसे फर्जी मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी गई थी। शिखा त्यागी की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर पर रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट के अनुसार, 18 अगस्त की दोपहर शिखा त्यागी अपने बेटे दिपांशु संग घर पर थीं। इसी दौरान, हिस्ट्रीशीटर अतुल त्यागी जबरन उनके घर में घुस आया। विरोध करने, पर उसने मां-बेटे से अभद्रता की और पिस्टल तानकर 50 हजार की रंगदारी मांगी थी। आरोपित ने धमकी दी कि यदि रुपये नहीं दिए तो वह उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसा देगा। भयभीत करने को उसने दिपांशु पर पिस्टल की बट से वार भी किया। परिवार को जान से मारने की धमकी दी। रंगदारी न देने पर आरोपित ने स्वयं ही फर्जी घटना कर दिपांशु और अन्य पर केस कराया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि अतुल त्यागी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page