News
घर से सामान लेने गई किशोरी रास्ते में हुई लापता, एफआईआर दर्ज

घर से सामान लेने गई किशोरी रास्ते में हुई लापता, एफआईआर दर्ज
, हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव में सामान लेने गई एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में रास्ते से लापता हो गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाबूगढ़ के गांव बछलौता निवासी हसीन जहां ने बताया कि छह अगस्त को उनकी नाबालिग बेटी बाजार में सामान लेने गई थी, परन्तु शाम तक भी उसका कोई पता नहीं चल सका है।
थाना प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर किशोरी का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जायेगा।












