ATMS College of Education Menmoms
News

घर से लाखों रूपयें के जेवरात सहित किशोरी व एक अन्य किशोरी को भी भगा ले जानें का आरोप

हापुड़ ‌ । धौलाना थाना क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी को बहला फुसलाकर कर अगवा कर ले जाने वाले आरोपी किराएदार के खिलाफ पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। परिजनों ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपकर किशोरी को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है। परिजनों ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला किराएदार शिवम उनकी बेटी को 15 मई को बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया। इसमें आरोपी की भाभी भी शामिल है। आरोप है कि उनकी पुत्री आरोपी के साथ 40 हजार रुपये व गहने भी घर से ले गई थी। परिजनों ने बताया कि धौलाना पुलिस ने इस मामले में उनसे तहरीर तक नहीं ली है।

उधर थाना देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 29 मई को शाम करीब पांच बजे गांव पीरनगर सूदना निवासी एक युवक उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया। उसने अपनी पुत्री को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर गांव पीरनगर सूदना निवासी आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page