ATMS College of Education Menmoms
News

घर में रखें फ्रिज में अजगर को देख परिजनों के उड़े होश,वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा

हापुड़। थाना बाबूगढ़ के एक गांव में एक किसान के घर में रखें एक फ्रिज में बैठे अजगर को देखकर परिजनों के होश उड़ गए। आनन फानन में परिजनों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ जंगल में छोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार ग्राम बागड़पुर मुराफरा में एक मकान में रखे फ्रिज में अचानक अजगर घुस गया। परिजन की निगाह अजगर पर पड़ी तो उन्होंने अफरा तफरी मच गई। कुछ ही देर में यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। आनन फानन में इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया। जिससे परिवार ने राहत की सांस ली।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page