News
घर के अंदर मिला युवक का शव , हत्या की आंशका

घर के अंदर मिला युवक का शव , हत्या की आंशका
,हापुड़।
थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। ग्रामीणों ने हत्या की आंशका व्यक्त की है।
जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ क्षेत्र के दहरा रामपुर निवासी राम लखन (26) खेती बड़ी किया करता था और घर में अकेला ही रहता था। मृतक के दो भाई गाजियाबाद रहते हैं।
मंगलवार सुबह राम लखन का शव घर के अंदर संदिग्ध हालत में पड़ा मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। ग्रामीणों ने हत्या की आंशका व्यक्त की है।












