घरेलू कलह से परेशान होकर किशोरी ने की आत्महत्या

हापुड़ ।
थाना धौलाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी ने घरेलू कलह से परेशान होकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार, किशोरी की मां की मृत्यु कुछ वर्ष पूर्व हो गई थी और पिता ने हाल ही में दूसरा निकाह किया। इस विवाह के बाद से किशोरी और उसकी सौतेली मां के बीच विवाद बढ़ता गया।
मंगलवार की देर शाम किशोरी की अपनी मां के बारे में किसी बात पर बहस हुई, जिसके बाद वह अपने कमरे में चली ने गई। कुछ समय बाद, जब पिता कमरे में जाकर देखा, तो वह फांसी के फंदे से झूल रही थी। परिजनों ने उसे तुरंत उतारा और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि यदि शिकायत प्राप्त होती है, तो उचित कार्रवाई की जाएगी।












