ATMS College of Education Menmoms
News

गौरव गर्ग सोशल मीडिया विभाग हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोनीत,कांग्रेस जनों ने दी बधाई

हापुड़। उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के चेयरमैन अभय पांडे ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार “लल्लू” जी की संस्तुति पर गौरव गर्ग को सोशल मीडिया विभाग का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया हैं। उनके मनोनयन पर हापुड़ के कांग्रेस जनों ने बधाई दी हैं और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया हैं।
सोशल मीडिया विभाग कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गौरव गर्ग ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा हैं कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा के साथ निभाएंगे और संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। गौरव गर्ग ने इस जिम्मेदारी के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी “वाड्रा”,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार “लल्लू” और उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के चेयरमैन अभय पांडे,पंखुड़ी पाठक (प्रदेश उपाध्यक्ष, सोशल मीडिया), मनोज सिंह (प्रदेश कोऑर्डिनेटर,सोशल मीडिया) का आभार व्यक्त किया हैं। आपको बता दें, कि इससे पहले गौरव गर्ग शहर कांग्रेस कमेटी में मीडिया प्रभारी और सचिव के पद पर कार्यरत थे। शहर कांग्रेस सेवादल में कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी को भी वे निभा चुके हैं।
पूर्व विधायक गजराज सिंह,जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी,शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल,पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन,पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा,पूर्व पीसीसी नवरत्न त्यागी,पूर्व प्रदेश महासचिव विजय कुमार गोयल,सेवादल प्रदेश सचिव अंकित शर्मा, अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश सचिव शादाब सैफी,एससी विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी, सेवादल शहर मुख्य संगठक निखिल वत्स, विक्की शर्मा,निसार खान आदि कांग्रेस जनों ने उन्हें बधाई दी हैं।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page