गौकश को पुलिस ने गोली मारकर किया गिरफ्तार

गौकश को पुलिस ने गोली मारकर किया गिरफ्तार
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना सिम्भावली पुलिस की चेकिंग के दौरान गोकश बदमाशों से हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली मारकर घायलावस्था में गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से अवैध तमंचा मय जिंदा/खोखा कारतूस, एक रस्सी व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की।
थाना प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम शाहरूख पुत्र नफीस निवासी ग्राम वैट थाना सिम्भावली बताया है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म का गौकश अपराधी है, जिसके विरूद्ध जनपद हापुड़ में हत्या का प्रयास, गौवध अधिनियम, गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट आदि से संबंधित करीब आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं।












