HapurNewsUttar Pradesh
गोद में बैठाकर एक बाईक पर जा रहे पांच युवकों का वीडियो वायरल, 31 हजार रुपए का कटा चालान

हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में एक बाईक पर युवक को गोद में बैठाकर पांच युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए 31 हजार रुपये का चालान किया है
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि चलती बाइक पर चार युवक सवार हैं और एक युवक को चारों ने हाथों में थामकर साइड में लटकाया हुआ है। सड़क पर मौजूद लोग भी यह दृश्य देखकर हैरान रह गए। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामले में बाइक के मालिक पर 31 हजार का चालान किया है।












