गैंगस्टर के विरुद्ध पुलिस ने की कार्रवाई, अवैध रूप से अर्जित किए 1.90 करोड़ के प्लाट किए कुर्क

गैंगस्टर के विरुद्ध पुलिस ने की कार्रवाई, अवैध रूप से अर्जित किए 1.90 करोड़ के प्लाट किए कुर्क
हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस द्वारा धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत शातिर अपराधी द्वारा अवैध रुप से अर्जित की गयी अचल सम्पत्ति 03 प्लॉट (कीमत करीब एक करोड़ 03 हजार रुपए) व कृषि भूमि (कीमत करीब 90 लाख रुपये) कुल कीमत करीब एक करोड़ 90 लाख 13 हजार रुपये को कुर्क किया गया।
सीओ वरूण मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त मुकेश शातिर किस्म का अपराधी हैं, जिसके द्वारा अपने आर्थिक एवं भौतिक लाभ हेतु अवैध संसाधनों से धन अर्जित कर जनपद गाजियाबाद में 03 प्लॉट व जनपद बुलन्दशहर में कृषि भूमि खरीदी गई थी, जिनके जब्तीकरण की कार्यवाही की गई है।
उन्होंने बताया कि थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस द्वारा थाना बहादुरगढ़ के मु0अ0सं0 308/2021 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त
मुकेश कुमार पुत्र विशम्बर सिंह निवासी ग्राम चांदनेर थाना बहादुरगढ के द्वारा अवैध रुप से अचल सम्पत्ति अर्जित की गई, 03 प्लॉट (कीमत करीब एक करोड़ 03 हजार रुपए) व कृषि भूमि (कीमत करीब 90 लाख रुपये) को धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत श्रीमान जिला मजिस्ट्रेट हापुड के आदेश के अनुपालन में कुर्क किया गया।












