ATMS College of Education Menmoms
News

गैंगरेप पीड़िता ने आरोपियों की गिरफ्तारी ना होनें पर अपनी तीन वर्षीय पुत्री के साथ एसपी ऑफिस में दी आत्मदाह की चेतावनी, पुलिस पर लगाएं गंभीर आरोप


हापुड़(अमित अग्रवाल मुन्ना)।
जहां एक ओर प्रदेश सरकार महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा के लिए महिला सशक्तिकरण का अभियान चलाकर उनकी सुरक्षा व सम्मान का दावा कर रही हैं,वहीं एक गैंगरेप पीड़िता आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक माह से थानें के चक्कर काट रही हैं। न्याय ना मिलनें से क्षुब्ध पीड़िता ने एक सप्ताह बाद एसपी कार्यालय में मासूम बच्चीं सहित आत्मदाह की चेतावनी दी हैं। जिससे पुलिस में हड़कंप मचा हुआ हैं।
जानकारी के अनुसार थाना धौलाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एक माह पूर्व अपने देवर व उसके मामा के लड़कें पर दो बार गैंगरेप का आरोप लगाते हुए थानें में एफआईआर दर्ज करवाई थी।
पीड़िता का आरोप हैं कि एक माह बीत जानें पर भी पुलिस ने आजतक कोई कार्यवाही नहीं की और ना ही आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।
पीड़िता ने एसपी को पत्र भेज कर कहा कि यदि एक सप्ताह में आरोपियों की गिरफ्तारी ना हुई ,तो वो उनके कार्यालय में आकर 3 साल की बेटी के साथ आत्मदाह कर लेगीं।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page