News
गेस्ट हाउस में होता है अनैतिक कार्य, मुख्यमंत्री से शिकायत

गेस्ट हाउस में होता है अनैतिक कार्य, मुख्यमंत्री से शिकायत
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस में अनैतिक कार्य करने की शिकायत करने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की है।
एक व्यक्ति ने बताया कि गढ़ क्षेत्र के गेस्ट हाउस में भी अनैतिक कार्य की गतिविधियां चल रही हैं। स्थानीय स्तर पर इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है।
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने कहा कि उन्हें शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।












