गृहक्लेश से क्षुब्ध महिला ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोरों ने बचाया

हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के बृजघाट में गृहक्लेश से क्षुब्ध एक महिला ने आत्महत्या के इरादे से गंगा में छलांग लगा दी। गोताखोरों ने महिला को बचाकर पुलिस को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार रविवार को एक महिला ने बृजघाट में गंगा में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गोताखोरों ने महिला को गंगा से निकाल पुलिस को सौंप दिया। महिला ने बताया कि वह थाना गजरौला जनपद अमरोहा क्षेत्र की रहने वाली है। उसके दो बेटे और दो बेटी हैं। पति और परिजनों से परेशान होकर वह आत्महत्या के इरादे से ब्रजघाट पहुंची थी।

Exit mobile version