HapurNewsUttar Pradesh
गृहक्लेश के चलते दंपत्ति में हुई कहासुनी,मासूम बच्चें की मौत,पति ने लगाया पत्नी पर छत से नीचे फेंकने का आरोप

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के एक मौहल्ले में दंपती के आपस में हुए विवाद उनके मासूम बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति ने पत्नी पर बच्चे को छत से नीचे फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा निवासी वसीम का मामूली बात पर अपनी पत्नी से विवाद हो गया था।
पति ने आरोप लगाया कि घटना से क्षुब्ध पत्नी ने बच्चे को नीचे फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।












