गुड़ मार्निंग ग्रुप ने धूमधाम से रेलवे पार्क में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, दी बंधाईयां

हापुड़। 15 अगस्त के पावन पर्व पर गुड मॉर्निंग ग्रुप रेलवे पार्क द्वारा आजादी का पूर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया सभी ने एक दूसरे को बधाई भी दी।
कार्यक्रम की शुरुआत गुड मॉर्निंग ग्रुप के सभी सम्मानित सदस्यों द्वारा राष्ट्रगान गाकर व झंडारोहण करके की गुड मॉर्निंग ग्रुप के अध्यक्ष संजय कुमार डावर ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश को आजादी बड़ी ही कुर्बानियो व बलिदानों से मिली है इसे हम व्यर्थ नहीं जाने देंगे | इसके उपरांत गुड मॉर्निंग ग्रुप के सभी सदस्यों को पगड़ी, माला व बैच बनाकर सम्मानित किया गया |कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने देशभक्ति के गीतों पर डांस, भांगड़ा करके आजादी की खुशी मनाई |कार्यक्रम के अंत में सभी ने जलपान का आनंद भी लिया |आजादी के इस कार्यक्रम में गुड मॉर्निंग ग्रुप के सचिव सत्येंद्र गौड़, महेंद्र बंसल, राम नारायण जिंदल, धर्मपाल बाटला, भोजराज बांगा, पप्पन चाचा, सत्य प्रकाश जैन, सुरेंद्र अग्रवाल {छोटेलाल}, कवि महावीर मधुर वर्मा, राजकिशोर गुप्ता, जय भगवान गौतम, अनिल गर्ग, प्रदीप तनेजा,यशपाल तनेजा, राजेंद्र सैनी, पुष्कर शर्मा, मोनू सर्राफ,अमित जैन, श्यामलाल गोयल, पुनीत सर्राफ, गोपाल वर्मा {फिल्म डायरेक्टर},अजय कंसल, अशोक शर्मा, प्रमोद कंसल,ललित गोयल, कुलदीप बांगा प्रेम अनेजा, तरुण चंडोक, सुभाष कुमार, राजवीर सिंह, रेलवे पार्क की योगाचार्य श्रीमती कुमकुम, सुशील कुमार आदि उपस्थित थे*












