News
गुजरात में कंरट लगने से हुई युवक की मौत के मामले में ठेकेदार पर हत्या का आरोप,दी तहरीर

गुजरात में कंरट लगने से हुई युवक की मौत के मामले में ठेकेदार पर हत्या का आरोप,दी तहरीर
, हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र निवासी एक ठेकेदार पर महिला ने उनके बेटे को गुजरात में ले जाकर मजदूरी के दौरान हुई मौत के मामले में हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
अमरोहा के हसनपुर निवासी महिला फरजाना ने बताया कि उसका बेटा समद गांव में ही मजदूरी करता था। करीब एक माह पूर्व उसको गढ़ के गांव निवासी युवक अपने साथ सिलिंग का काम कराने के लिए गुजरात ले गया था।
पीड़िता ने बताया कि 30 मई को उसके पास फोन आया कि उनके बेटे की करंट लगने से मौत हो गई है। महिला ने बताया कि उसके बेटे को ले जाने वाला आरोपी अपने साथी के साथ वहां से फरार हो गया था। जिस कारण उसे ठेकेदार द्वारा हत्या करवाने की आंशका है।
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।












