गाय को राष्टï्रीय गौमाता घोषित करने को लेकर पैदल यात्रा शुरू की, प्रतिदिन 20 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे

हापुड़।
पिलखुवा नगर निवासी युवकों ने गाय को राष्ट्रीय गौमाता घोषित करने की मांग को लेकर गत 12 फरवरी से पिलखुवा से अयोध्या तक पैदल यात्रा शुरू की है। हापुड़ नगर में पहुंचने पर युवकों को लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया है।
आपको बता दें,कि गाय को राष्टï्रीय पशु का दर्जा देने की मांग उठाई जाती रही है। लेकिन लोगों की मांग पूरी नहीं हो सकी है। इसी कड़ी में पिलखुवा नगर निवासी तीन युवक कपिल प्रजापति,करण फिटनेस व ललित ठाकुर ने गाय को राष्टï्रीय गौमाता करने की मांग का लेकर पिलखुवा से अयोध्या तक की पैदल यात्रा गत 12 फरवरी से शुरू की है।
पैदल यात्रा के दौरान हापुड़ नगर में पहुंचने पर युवकों का लोगों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया है। युवकों ने बताया कि उन्होंने गाय को राष्टï्रीय गौमाता घोषित करने की मांग का लेकर पिलखुवा से अयोध्या तक की पैदल यात्रा शुरू की है। उनकी पैदल यात्रा बीस दिनों की है। उनके द्वारा प्रतिदिन 20 किलोमीटर की पैदल यात्रा की जायेगी












