गली मौहल्ले के कुत्तों पर तेजाब फेंकने का आरोप, कार्रवाई की मांग

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र की पॉश कॉलोनी में घूमने वाले कुत्तों पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा तेजाब फेंकने का आरोप लगाते हुए लोगों ने डीएम से शिकायत की है।
डीएम को दी शिकायत में मोहल्ला पटेल नगर निवासी धीरज शर्मा ने बताया कि रात के अंधेरे में कोई अज्ञात व्यक्ति कुत्तों के बच्चों पर तेजाब डाल देता है। जिससे कुछ बच्चों की मौत भी हो गई है। इतना ही नहीं कुत्तों को खाने में जहरीला पदार्थ देकर मारा जा रहा है। कई कुत्ते तेजाब डालने से गंभीर रूप से झुलसे हुए हैं। उन्होंने बताया शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। रात को मोहल्ले में पुलिस की गश्त होनी चाहिए।
धीरज शर्मा ने बताया कि मोहल्ले के रहने वाले हरीश अग्रवाल ने इस घटना को लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 156 में न्यायालय में मुकदमा डाला है। उन्होंने बताया कि न्यायालय के आदेश पर अगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की तो उच्च अधिकारियों से मामले की शिकायत की जाएगी।












