HapurNewsUttar Pradesh
गन्ने के खेत में फिर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत , पकड़ने की मांग

हापुड़।
सिंभावली थाना क्षेत्र के ढाना गांव के जंगल में गन्ने की कटाई कर रहे किसानों के सामने अचानक तेंदुआ दिखाई दिया। खेत में तेंदुए की मौजूदगी से किसानों और मजदूरों में दहशत फैल गई।
किसान राजेन्द्र सिंह अपने साथ कई मजदूरों के साथ गन्ने की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान गन्ने के घने खेत से तेंदुआ निकलकर सामने आ गया। तेंदुए को देखते ही मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। शोरगुल होने पर तेंदुआ दोबारा खेत में ही छिप गया और कुछ देर बाद जंगल की ओर चला गया।
ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुआ को पकड़ने की मांग की है।












