ATMS College of Education Menmoms
News

गन्ना भुगतान को लेकर किसानों ने किया धरना प्रदर्शन, मिल ने किया 50 करोड़ का भुगतान


हापुड़(अमित मुन्ना/अनूप)।
सिम्भावली गन्ना सोसाइटी में भारतीय किसान युनियन भानू के नेतृत्व में गन्ने के पेमेंट के लिए किसानों ने विशाल धरना प्रदर्शन किया । जिसमें गन्ना सोसाइटी के सचिव, व मिल के जीएम को तीन घंटे बंधक बना कर रखा गया।
किसानों ने कहा की ज़िले के सक्षम अधिकारी जो गन्ने की पेमेंट की समस्या का निराकरण करें वो आधा घंटे में धरने पर पर आ जाये नहीं तो आधा घंटे में हम दिल्ली लखनऊ मार्ग को जाम कर देंगे जैसे ही ये घोषणा किसानों ने की थोड़ी ही देर में गढ एसडीएम, गढ़ सीओ, ज़िला गन्ना अधिकारी , सिमभावली एसओ , धरने पर पहुँच गये गढ एसडीएम ने मील के जीएम को काफ़ी लताड़ लगाई ओर ओर किसानों से अनुरोध किया की तीन, चार करोड़ रूपये प्रति दिन किसानों का पेमेंट ये करेंगे किसानों ने इस बात को सिरे से ख़ारिज कर दिया ओर रोड जाम करने का आवाहन कर दिया।
एसडीएम अरविंद ने किसानों को रोका और मिल के जीएम से बात की ओर 50 करोड़ का चैक तुरंत काटा ओर बाक़ी पेमेंट का 21 दिसंबर तक चुकता करने का आश्वासन दिया ।
फिर भारतीय किसान युनियन भानू के ज़िलाध्यक्ष पवन हूण ने किसानो से वार्ता की ओर जब किसानों ने हा की तो भारतीय किसान युनियन भानू के प्रदेश महासचिव सरनजीत गुर्जर ने एसडीएम साहब से कहा की बाक़ी पेमेंट के अपने वायदे को पूरा करना भारतीय किसान युनियन भानू के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र प्रधान ने कहा की अगर वायदा पुरा नहीं किया तो फिर धरना होगा ओर आज हम आपके आश्वासन पर अपना धरना ख़त्म कर रहे है ।
इस मौकें पर राजेन्द्र प्रधान राष्ट्रीय महासचिव, प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र गुर्जर, राजबीर भाटी, राधेलाल तयागी रवि भाटी , अमित प्रधान, सरनजीत गुर्जर, रूपराम, जितेंद्र नागर, दीपक अधाना, विकास त्यागी, सतते गुर्जर, लीले मास्टर जी , रामकुमार आर्य, सुधीर त्यागी, नीरज गुर्जर, सहित हज़ारों किसान उपस्थित रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page