News
गढ़ सर्किल में फिर हुई गौकशों से मुठभेड़, गोली मारकर किया घायल

गढ़ सर्किल में फिर हुई गौकशों से मुठभेड़, गोली मारकर किया घायल
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)
थाना बहादुरगढ पुलिस की चैकिंग के दौरान एक बार फिर गौकश को मुठभेड़ में गोली मारकर घायलावस्था में गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से बाहर का, तंमचा बरामद किया।
सीओ वरूण मिश्रा ने बताया कि घायल बदमाश ने अपना नाम
विलाल पुत्र वरीश निवासी थाना वेव सिटी जनपद गाजियाबाद बताया है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार/घायल बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध जनपद गाजियाबाद व हापुड़ में गौकशी व आर्म्स एक्ट आदि अपराधों के करीब आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं, इसके आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य जनपदों/थानों से भी की जा रही है।












