ATMS College of Education Menmoms
News

गंगा मेले का कमिश्नर,आईजी ने स्थलीय निरीक्षण किया,दिये निर्देश -मेले में श्रद्घालुओं को सुविधाओं की कमी नहीं हो:कमिश्नर

गंगा मेले का कमिश्नर,आईजी ने स्थलीय निरीक्षण किया,दिये निर्देश

-मेले में श्रद्घालुओं को सुविधाओं की कमी नहीं हो:कमिश्नर

-सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं से सम्बंधित अधिकारी करें निगरानी:आईजी

हापुड़,गढ़मुक्तेश्वर-

गढ़मुक्तेश्वर के खादर क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले गंगा मेले के मद्देनजर मण्डल आयुक्त सेल्वा कुमारी जे0 व आईजी मेरठ नचिकेता झा द्वारा मेले की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण एवं व्यवस्थाओं के सम्बंध में समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

         कार्तिक पूर्णिमा मेला 2024 की व्यवस्थाओं में सम्बंध में आयोजित बैठक में मण्डल आयुक्त सेल्वा कुमारी जे0 एवं आईजी मेरठ श्री नचिकेता झा द्वारा सुरक्षा (जलीय व स्थलीय),निगरानी, यातायात, जनसुविधा वाली व्यवस्थाएं, बिजली, प्रकाश, पेयजल, चिकित्सा विभाग सहित सभी व्यवस्थाओं पर सूक्ष्मता से समीक्षा की गयी।

     कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि मेले के दौरान किसी भी व्यक्ति विशेष,श्रद्धालु को किसी भी मूलभूत सुविधा की कमी नहीं होनी चाहिए। इसलिए यातायात, प्रकाश,साफ सफाई,पेयजल व शौचालय आदि का बेहतर मैप/चार्ट बनाया जाये और उसी के अनुसार कार्य किया जाये,जिससे किसी भी प्रकार की समस्या ना हो। उन्होंने एवं आईजी मेरठ नचिकेता झा ने कहा कि महिला,वृद्ध एवं बच्चों को मेले के दौरान सुरक्षा संबंधित समस्या नहीं होनी चाहिए।

     जिलाधिकारी श्रीमती प्ररेणा शर्मा द्वारा जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों का पूर्ण तैयारियों की सूची एवं मैपिंग से आयुक्त सेल्वा कुमारी जे0 एवं आईजी मेरठ नचिकेता झा को अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि मेला सम्बंधित जनपद के सभी विभागों द्वारा तैयारियां बहुत तेजी से की जा रही है।

     एसपी श्री ज्ञानन्जय सिंह ने बताया कि मेले के दौरान सुरक्षा,यातायात की व्यवस्थाओं की पूर्ण तैयारियां कर ली गयी हैं जिसका रोड मैप मण्डल आयुक्त सेल्वा कुमारी जे0 एवं आईजी मेरठ नचिकेता झा के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उन्होने कहा कि रोड मैप इस प्रकार से तैयार किया गया है कि यातायात व्यवस्था में परेशानी नहीं हो, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतेजाम है। इस अवसर सम्बंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

     दूसरी ओर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश तोमर व विधायक हरेन्द्र सिंह तेवतिया ने मेला स्थल पर पहुंचकर गंगा मेले से सम्बंधित तैयारियों का जायजा लिया।

इस अवसर पर सीडीओ हिमांशु गौतम,अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर,एडीएम संदीप कुमार,एसडीएम मनोज कुमार,एसडीएम सांक्षी शर्मा,सीओ ट्रैफिक स्तुति सिंह,अपर मुख्य अधिकारी आरती मिश्रा आदि उपस्थित थे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page