गंगा मेला से लौटते समय टैक्टर सवार युवकों ने स्कूटी सवार युवतियों पर कसी अश्लील फब्तियां, दो आरोपी हिरासत में

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के दिल्ली रोड़ स्थित मोहल्ला शंभुपुरा के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार दो युवकों पर स्कूटी सवार दो युवतियों पर अश्लील फब्तियां कसने का आरोप लगा है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ में दो युवतियां बुधवार शाम स्कूटी पर सवार होकर दिल्ली रोड की तरफ जा रही थीं। आरोप है कि दिल्ली रोड स्थित मोहल्ला शंभूपुरा के पास पहुंचने पर पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार दो युवकों ने उन पर अश्लील फब्तियां कस दीं। इस पर युवतियों ने शोर मचाते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली रुकवाकर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। दोनों युवक गढ़ कार्तिक मेले से अपने परिवार के साथ घर लौट रहे थे। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।












