गंगा में छलांग लगाने वालें ड्राइवर का सिर दलदल में फंसा , हुई मौत

हापुड़।
गढ़मुक्तेश्वर के कार्तिक गंगा मेलें में गंगा-स्नान करने आए मेरठ निवासी एक ड्राइवर की गंगा में छलांग लगाते हुए दलदल में सिर फंसने से दर्दनाक मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
जानकारी के अनुसार मेरठ के गांव रोहटा निवासी अमित शर्मा के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। उनके दो भाई हैं।अमित दूध का टैंकर चलाकर
परिवार का पालन पोषण करते थे। पिछले दिनों ही गांव निवासी दोस्तों के साथ वह कार्तिक पूर्णिमा मेले में स्नान करने के लिए आए थे। उन्होंने अपना डेरा मेरठ सेक्टर में जनपद अमरोहा क्षेत्र के गांव पपसरा के निकट डाला हुआ था।
रविवार की सुबह को वह गंगा की कम जलधारा का पार कर दूसरी ओर बह रही गंगा में स्नान करने के लिए पहुंच गए। वहां गहरे जल में जाकर अमित डूब गए। उनको बचाने के लिए साथियों ने असफल प्रयास किया।
इस दौरान जैसे तैसे कर बेहोशी की अवस्था में अमित को गंगा से बाहर निकाल कर सीएचसी गढ़ भेजा गया। वहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया।
उनकी मौत के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।













Thanks for sharing excellent informations. Your web site is very cool. I’m impressed by the details that you’ve on this blog. It reveals how nicely you understand this subject. Bookmarked this website page, will come back for extra articles. You, my friend, ROCK! I found just the info I already searched everywhere and just couldn’t come across. What a perfect website.