खेत में मिला नील गाय का गोली लगा शव,मचा हड़कंप

खेत में मिला नील गाय का गोली लगा शव,मचा हड़कंप
, हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में एक जंगल में ग्रामीणों को नील गाय को गोली लगा शव दिखाई दिया,जिसकी सूचना पुलिस व वन विभाग को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव बरामद कर जांच शुरू कर दी।
बाबूगढ़ क्षेत्र के कनिया कल्याणपुर गांव के जंगल में शनिवार की प्रियंक त्यागी के खेत में आसपास काम कर रहे किसानों ने नील गाय के शव को देखा। उन्होंने तुरंत खेत मालिक और अन्य ग्रामीणों को सूचित किया। खबर फैलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा और थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ में फॉरेंसिक टीम भी थी।
थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि मामला अवैध शिकार का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच शुरू कर दी है।