खेत में निकला 15 फुट लम्बा विशालकाय अजगर ,मचा हड़कंप

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र में मंगलवार को एक किसान के गन्ने के खेत में 15 फुट लम्बा विशालकाय अजगर निकला। जिससे गांव में हड़कम्प मच गया। अजगर को देखनें के लिए वहां भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कै बाद वन विभाग की मदद से अजगर को पकड़ जंगल में छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के गांव रामपुर के जंगल में किसान सोनू कसाना के गन्ने खेत में मंगलवार 15 फुट लम्बा एक विशालकाय अजगर घूम रहा था। खेतों में काम कर रहे लोगों व ग्रामीणों ने जब इतना विशाल अजगर देखा,तो हड़कम्प मच गया।
विशालकाय अजगर निकलनें की सूचना पर उसे देखनें के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने मामलें की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलतें पर घटों बाद टीम मौकें पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से अजगर पर काबू पाकर उसे जंगल में छोड़ दिया।












