HapurNewsUttar Pradesh
खेत में निकला विशालकाय अजगर

हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव जैतपुर गांव में एक किसान के खेत में विशालकाय अजगर निकला,जिसे देख ग्रामीण डर गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ जंगल में छोड़ दिया।
बाबूगढ़ के गांव जैतपुर निवासी
किसान धर्मवीर सिंह अपने ईख के खेत में काम कर रहे थे। तभी उन्हें एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। जिसकी सूचना पुलिस व वन विभाग को दी। अजगर लगभग 15 फुट लंबा और 40 किलोग्राम वजन का था।
सूचना मिलते ही बाबूगढ़ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और वन विभाग की टीम को बुलाया।
वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने अजगर को पकड़ जंगल में छोड़ दिया।












