खेत में निकला विशालकाय अजगर, ग्रामीणों के होश उड़, वन रेंजर के बयान पर हुए नाराज

खेत में निकला विशालकाय अजगर, ग्रामीणों के होश उड़, वन रेंजर के बयान पर हुए नाराज
हापुड़।
थाना सिम्भावली क्षेत्र में एक खेत में 20 फुट लम्बा विशालकाय अजगर निकलने से खेतों में काम कर रहे किसानों के होश उड़ गए।अजगर को देखने कै लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। वन विभाग को सूचना देने पर भी कोई नहीं आया, बल्कि वन रेंजर के बयान पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने वहां पहुंचकर अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को बहादुरगढ़ के गांव सिंगनपुर निवासी डॉ अरविन्द कुमार के खेत व आसपास में किसान काम कर रहे थे, तभी उन्हें 20 फुट लम्बा अजगर खेत में बैठा दिखाई दिया। जिससे उनके होश उड़ गए। शोर मचाने पर जंगल में काम कर रहे ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए। वन विभाग की टीम को सूचित किया गया, लेकिन वन विभाग के रेंजर गौरव कुमार ने आने से इंकार कर दिया। जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया।
थोड़ी देर बाद ग्रामीणों ने अजगर का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।












