HapurNewsUttar Pradesh
खेत में निकला दस फीट लम्बा अजगर, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

हापुड़ ।
थाना धौलाना क्षेत्र के देहरा गांव में एक विशाल अजगर के खेत में दिखाई देने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने देखा कि यह अजगर लगभग 10 फीट लंबा था, जिससे खेतों में काम कर रहे लोग घबरा गए। तभी मुख्य रास्ते से गुजर रहे बिलाल, रशीद और इरफान ने अजगर को देखा और तुरंत आसपास के लोगों को सतर्क किया। साथ ही भीड़ को पीछे हटने की अपील की। ग्रामीणों ने अजगर को पकड़ने का प्रयास किया और उसे एक तरफ कर वन विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को कब्जे में लेकर जंगल में छोड़ दिया। वन अधिकारी मुकेश कांडपाल ने बताया कि यदि किसी स्थान पर अजगर या अन्य सांप निकलता है, तो इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को देनी चाहिए।












