खेत में दो तेंदुए एक साथ बैठे देख ग्रामीणों के उड़े होश, वीडियो वायरल

हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के श्यामपुर जट्ट गांव में देर रात दो तेंदुओं का जोड़ा देखकर किसानों के होश उड़ गए। घटना का वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ क्षेत्र के श्यामपुर जट्ट गांव निवासी
किसान जितेंद्र सिंधु के खेत में देर रात काम कर रहे थे, तभी उनकी नज़र खेत में बैठे दो तेंदुए पर पड़ी,तो उनके होश उड़ गए।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में एक तेंदुआ खेत में फसल के बीच आराम कर रहा था, जबकि दूसरा उसके आसपास घूम रहा था। ग्रामीणों का मानना है कि ये तेंदुए पास के जंगली इलाकों से भटककर शिकार की तलाश में खेतों में पहुंचे होंगे।
इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। बच्चे और महिलाएं घरों में दुबके रहे और लोगों ने रात भर अपने दरवाजे बंद रखे। स्थानीय किसानों ने बताया कि यह इलाका जंगलों से सटा हुआ है, लेकिन एक साथ दो तेंदुओं को देखना दुर्लभ है।
सूचना मिलते ही बाबूगढ़ पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन अधिकारी अर्शी मलिक ने बताया कि इलाके में तेंदुओं को पकड़ने के लिए जाल और कैमरे लगाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि तेंदुओं को पिंजरे में पकड़कर जंगल में छोड़ा जाएगा। फिलहाल, उन्हें पकड़ने की कार्रवाई जारी है।












