खेत पर जा रही बुजुर्ग महिला पर दंबग ने छोड़ा पालूत कुत्ता, काटकर किया घायल

खेत पर जा रही बुजुर्ग महिला पर दंबग ने छोड़ा पालूत कुत्ता, काटकर किया घायल
हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में अपने खेत पर जा रही एक बुजुर्ग महिला ने पड़ोसी दंबग व्यक्ति पर जानबूझकर उन पर कुत्ता छोड़ने व घायल करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद निवासी ब्रह्मवाला सोमवार सुबह खेत पर जा रही थी। रास्ते में जंगली नस्ल का पालतू कुत्ता उस पर झपट पड़ा। परिजनों का कहना है कि कुत्ते के मालिक ने पहले उसे रोका, लेकिन जैसे ही महिला निकली, कुत्ते को छोड़ दिया। हमले में महिला के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने शोर मचाकर उसे बचाया।
उधर ग्रामीणों का आरोप है कि कुत्ते का मालिक जानबूझकर लोगों पर कुत्ता छोड़ता है और अब तक कई लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












