खेती की जमीन बेचने का झांसा देकर 8.5 लाख रुपए की ठगी

हापुड़ ।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में गाजियाबाद निवासी किसान ने गंगा खादर क्षेत्र के गांव में खेती की जमीन बेचने का झांसा देकर उनसे 8.5 लाख रुपये की रकम हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गाजियाबाद के प्रताप विहार, टीचर्स कॉलोनी निवासी पंकज शर्मा ने बताया कि गढ़ कोतवाली क्षेत्र के खादर के गांव शौगढ़ के जंगल में उनकी खेती की जमीन है। करीब सात माह पहले वह अपने खेतों पर काम कर रहे थे। इसी दौरान मेरठ के बंसल प्लेस, न्यू मोहनपुरी निवासी अरविंद कुमार सिंह उनके खेत पर पहुंचा।
पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उन्हें पास में ही स्थित अपनी चार बीघा जमीन खरीदने के लिए कहा। आरोपी ने जमीन बेचने का कारण उनकी बीमार पत्नी के उपचार के
लिए पैसों की जरूरत होना बताया।
पंकज का कहना है कि अरविंद से उन्होंने चार बीघा जमीन 30 लाख 21 हजार रुपये में खरीदना तय कर लिया। जिसके बाद आरोपी को 50 हजार रुपये बयाने के तौर पर दे दिए। इसके बाद दो किस्तों में आठ लाख रुपये आरोपी को दिए।
वहीं, 30 सितंबर को बैनामा कराने की तारीख भी तय कर दी। जब उन्होंने आरोपी से बैनामा कराने को कहा, तो उसने इंकार कर दिया। वहीं, पैसों का ताकादा करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।













hello!,I like your writing so much! share we communicate more about your post on AOL? I require a specialist on this area to solve my problem. Maybe that’s you! Looking forward to see you.