HapurNewsUttar Pradesh
खूंखार कुत्ते का आंतक, स्कूल जा रही मासूम छात्रा को काटा,हालत गंभीर,दिल्ली रैफर

,हापुड़।
प्रशासन की उदासीनता के चलते हापुड़ में रोजाना कुत्तों का आंतक बढ़ता ही जा रहा है। हर गली ,मौहल्लें, कालोनी में कुत्ते आती जाती महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को अपना निशाना बना रहे हैं। मंगलवार को स्कूल जा रही एक छात्रा को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। जिससे हालत गंभीर होने पर दिल्ली रैफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार थाना हाफिजपुर के गांव हर सिंहपुर निवासी तीन वर्षीय अवनी नर्सरी कक्षा की छात्रा है। मंगलवार को स्कूल जाते समय
रास्ते मेंकुत्तों के झुंड ने हमला कर बच्चें को काट लिया,जिससे वहां मौजूद लोगों ने बड़ी मुश्किल से कुत्तों को बच्ची को बचाकर अस्पताल भेजा । जहां से उसे दिल्ली रैफर कर दिया गया।












