ATMS College of Education Menmoms
News

खुलासा : मुकदमा वापस लेने के दबाव को लेकर घायल सपा नेता के भतीजे ने खुद ही अपने साथियों से करवाया था अपने ऊपर जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार

खुलासा : मुकदमा वापस लेने के दबाव को लेकर घायल सपा नेता के भतीजे ने खुद ही अपने साथियों से करवाया था अपने ऊपर जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना/रिशु सिंह)।

थाना हाफिजपुर क्षेत्र के नवादा अंडरपास के पास सपा नेता के भतीजे पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पिस्टल व कारतूस बरामद किए।घायल ने अपने ऊपर दर्ज मुकदमा वापस लेने के दबाव को लेकर खुद ही अपने साथियों से अपने ऊपर जानलेवा हमला करवाया था

जानकारी के अनुसार हापुड़ के पुरानी चुंगी निवासी सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व शहर अध्यक्ष याद इलाही कुरैशी ने बताया कि उनका भतीजा कोटला मेवातनियान निवासी मन्साद अपने ताऊ के लड़के जमालुद्दीन के साथ ग्राम नवादा में अपने दोस्त जीतू से मिलने गया था। नवादा अंडर पास के पास पहुंचे तो दो बाइक पर चार लोग, जिसमे एक बाइक पर राहिल और गुफरान व दूसरी बाइक पर सोनू और नवेद खड़े थे। आरोपियों से उनके भतीजे का कपड़े के काम में पैसों का लेने देन था। गुफरान और नवेद ने मौका पाकर गोली चला दी, मन्साद को लगी। जिससे वह घायल हो गया था।

एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों हापुड़ निवासी जमालू व फुरकान को गिरफ्तार कर पिस्टल व कारतूस ,दो वाहन बरामद किए।

उन्होंने बताया कि सपा नेता के घायल भतीजे मुंसाद ने ही अपने साथियों से अपने ऊपर फायरिंग करवाई थी। घायल मुंसाद का कुछ लोगों से रूपये के लेन-देन को विवाद चल रहा था। जिसमें मुंसाद के विरुद्ध थाना हापुड़ देहात में हापुड़ निवासी राहुल ने 26 मई 2025 को एफआईआर दर्ज करवाई थी।

उन्होंने बताया कि एफआईआर वापस करवाने को लेकर मुंसाद ने ही दबाव के चलते अपने ऊपर हमला करवाया था।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

2 Comments

  1. Your writing is like a breath of fresh air in the often stale world of online content. Your unique perspective and engaging style set you apart from the crowd. Thank you for sharing your talents with us.

  2. Your passion for your subject matter shines through in every post. It’s clear that you genuinely care about sharing knowledge and making a positive impact on your readers. Kudos to you!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page