ATMS College of Education Menmoms
GarhNewsUttar Pradesh

खुद को परिचित बताकर व्यापारी से हड़पे ऑनलाइन ठगी के माध्यम से 95 हजार रुपये

पीडि़त ने साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत

गढ़मुक्तेश्वर। ऑनलाइन ठगों ने नगर में सर्राफा व्यापारी से परिचित बताकर 95 हजार रुपये ठग लिये, पीडि़त ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।

नगर के मुख्य बाजार में रहने वाले पवन कुमार जैन ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उल्लेख किया है कि वह बाजार में सर्राफा की दुकान करते हैं। उनका एक परिचित से पुराने समय से लेनदेन है। 19 मार्च को एक अज्ञात नंबर से कॉल आई और परिचित बताकर उसने 95 हजार रुपये की ऑनलाइन पेटीएम के माध्यम से पैसों की मांग की।

इस दौरान पीडि़त उसकी बातों में आ गया। ऑनलाइन ठगों को परिचित समझकर एक बार में 50 हजार और दूसरे बार में 45 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर कर दिए।

पीडि़त ने बताया कि पैसे ट्रांसफर होने के बाद पता चला कि परिचित व्यक्ति के अलावा किसी ठग ने पैसों की मांग की थी। पीडि़त ने बताया कि कई बार उस नंबर पर वापस कॉल की तो फोन बंद जाने लगा। जिसके बाद पीडि़त ने पुलिस को सूचना दी और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा कार्यवाही की मांग की।

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि ऑनलाइन पैसों का लेनदेन करते समय सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। यदि कोई ऑनलाइन ठगी का शिकार होता है तो तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page