खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी कर सरसों तेल किया जब्त, तीन नमूने भरे

खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी कर 180 लीटर सरसों तेल किया जब्त, तीन नमूने भरे
हापुड़।
त्यौहारों के मद्देनजर अभियान चलाते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने शुक्रवार को अलग अलग स्थानों पर कार्यवाही करते 180 लीटर सरसों का तेल जब्त कर तीन नमूने भरकर जांच को भेज दिए।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाघ विभाग की टीम ने कोटला तेवतिया स्थित एम/एस यूनिक फूड्स फर्म से सरसों का तेल और सेंधा नमक के नमूने लिए गए। निरीक्षण में फर्म पर रखे 180 लीटर सरसों के तेल को जब्त किया गया, सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही तेल और नमक की गुणवत्ता की पुष्टि हो सकेगी। यदि नमूने मानक के अनुरूप नहीं पाए गए, तो फर्म संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उधर इसी अभियान के तहत, विभाग की टीम ने मोदीनगर रोड, पिलखुवा स्थित गुलजार अहमद निवासी ग्राम नाहली, गाजियाबाद के प्रतिष्ठान से पनीर का नमूना भी लिया। अधिकारियों ने बताया कि पनीर का यह नमूना भी शुद्धता की पुष्टि के लिए जांच हेतु भेजा गया है।












