खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापेमारी,मचा हडक़ंप, रिलायंस स्टोर सहित मिष्ठान विक्रेताओं के प्रतिष्ठान से आठ नमूने भरकर जांच को भेजे

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापेमारी,मचा हडक़ंप, रिलायंस स्टोर सहित मिष्ठान विक्रेताओं के प्रतिष्ठान से आठ नमूने भरकर जांच को भेजे
,हापुड़।
सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय सुनील कुमार के नेतृत्व में रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर छापामार अभियान चलाया गया। अभियान में विभाग के अधिकारियों की टीम ने विभिन्न स्थानों से आठ खाद्य पदार्थों के नमूने भरकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गये।
सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार को रक्षाबंधन त्यौहार पर विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए विभाग के अधिकारियों की टीम ने धोलाना बस स्टैंड से धीरज कन्फेक्शनरी के यहां से घेवर का नमूना,शिवम स्वीट के यहां से बर्फी का नमूना एवं अजय स्वीटस के यहां से सफेद रसगुल्ला,कलुआ स्वीट के यहां से बालूशाही का नमूना रिलायंस स्टोर दिल्ली रोड हापुड बेसन लड्डू,रसगुल्ला ,मैसूर पाक एवं शिवनगर से दूध का नमूना कुल आठ नमूने लिए गए हैं।
गत गुरुवार को भी खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम ने गांव टियाला रॉयल स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट से मलाई घेवर,बालूशाही,कुचेसर रोड चौपला जिन्दल किराना स्टोर से साबुत धनिया,अंकित डेरी से पनीर,राजपुर गांव शकील के यहां से दूध,पनीर,कोठी गेट हापुड़ जिन्दल स्वीट्स से घेवर का नमूना,बंसल ब्रदर गांधी गंज सोनपापड़ी के नमूने भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गये।
टीम में सुनील कुमार सहायक आयुक्त खाद्य पंकज कुमार मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी,खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रियंक श्रीवास्तव,सोवेद्र सिंह,सहरिस सादात ,आरपी गुप्ता आरपी गंगवार शामिल रहे।












