खाघ ट्रेडिंग कम्पनी पर जीएसटी की टीम ने की छापेमारी, जीएसटी चोरी की आंशका

खाघ ट्रेडिंग कम्पनी पर जीएसटी की टीम ने की छापेमारी, जीएसटी चोरी की आंशका
हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में दुर्गा ट्रेडिंग कम्पनी पर मंगलवार को गाजियाबाद से आई जीएसटी विभाग की टीम ने छापेमारी कर महत्वपूर्ण दस्तावेज व कम्प्यूटर एवं अन्य कागजात अपने कब्जे में ले लिया और जांच की। जिससे हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के गढ़ रोड़ स्थित दुर्गा ट्रेडिंग कम्पनी पर पिछले दिनों कृषि विभाग ने छापा मारकर हापुड़ के गढ़ रोड स्थित दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी में खाद सब्सिडी घोटाला पकड़ा था। अधिकारियों के अनुसार खाद की खरीद फरोख्त भी जीएसटी के तहत आती है।
मंगलवार शाम को गाजियाबाद से जीएसटी विभाग के अधिकारियों की टीम ने दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी पर छापामारी की। जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।












