क्षेत्र में फिर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीणों ने फिर से तेंदुआ दिखाई दिए जाने का दावा किया है, जिससे क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को ढाना के रहने वाले कुछ लोग शाम के समय कार से जा रहे थे। वह जैसे ही फत्तापुर के पास पहुंचे तो उनको
चकरोड के पास एक तेंदुआ दिखाई दिया। उन्होंने इसकी वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दी।इसके बाद ग्रामीणों में दहशत पनप गई है। लोगों ने वन विभाग को भी इस बात की सूचना दे दी है।
उल्लेखनीय है कि
गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र में अनेक गांवों में तेंदुआ दिखाई देना आम बात हो गई है। अठसैनी, नवादा नहर पटरी पर तो कई बार तीन तेंदुए एक साथ दिखाई दे चुके है। जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है।












