ATMS College of Education Menmoms
News

क्रिसमस डे पर कांग्रेसी पहुंचे चर्च, दी बधाई, प्रभु ईसा मसीह से हापुड़ व देश के समस्त लोगों को कोरोना महामारी के संकट से बाहर निकालने की कामना -गजराज सिंह

हापुड़। शनिवार को क्रिसमस दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक गजराज सिंह बुलंदशहर रोड स्थित मेथोडिस्ट चर्च में पहुंचे। वहां पहुंचकर पूर्व विधायक ने चर्च के पादरी द्वारा बताए गए विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। चर्च के पादरी ने प्रभु ईसा मसीह द्वारा दिए गए संदेशों को बताते हुए कहा कि इंसान सही रास्ते पर चलकर ही प्रभु के दर्शन कर सकता हैं। इंसान को अपने जीवन में अच्छे कर्म करते हुए असहाय लोगों की जितनी ही सकें,सेवा करनी चाहिए। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने लोगों को क्रिसमस दिवस की बधाई देते हुए कहा हैं कि सभी को ईसा मसीह द्वारा बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। जिससे समाज और देश का कल्याण हों। इंसान के अच्छे कर्म उसे समाज में प्रतिष्ठित और चर्चित बनाते हैं। इसके साथ ही पूर्व विधायक ने कोरोना काल में प्रभु ईसा मसीह से हापुड़ व देश के समस्त लोगों को कोरोना महामारी के संकट से बाहर निकालने की कामना भी की हैं। चर्च में पहुंचे लोगों को क्रिसमस दिवस पर प्रभु ईसा मसीह पर सुंदर गीत गाकर भी लोगों को सुनाएं। इसके बाद लोगों को प्रसाद के रूप में केक भी वितरित किया गया।

इस दौरान अंकित शर्मा,विक्की शर्मा, गौरव गर्ग,नरेश भाटी,दीपक मोघे,सविता गौतम,धर्मेंद्र कश्यप,निसार खान,जमील अहमद,कुसुमलता,निसार अहमद,भरतलाल शर्मा,फरदीन आदि लोग उपस्थित रहें।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page