ATMS College of Education Menmoms
News

कोहरे के चलते हाईवे पर आधा दर्जन वाहन टकराए, तीन घायल

कोहरे के चलते हाईवे पर आधा दर्जन वाहन टकराए, तीन घायल

हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र के हाईवे पर सोमवार को कोहरे के चलते आधा दर्जन वाहन एक के बाद एक आपस में टकरा गए। जिससे तुन लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार पिलखुवा के सरस्वती कॉलेज के पास
हाईवे पर कोहरा के कारण मिनी बस के पीछे चल रही ईको कार ने अचानक ब्रेक लगाए। इसके बाद पीछे से आ रही स्विफ्ट कार नियंत्रण नहीं रख सकी और ईको से टकरा गई। स्विफ्ट के पीछे चल रही किया कार ने स्विफ्ट में टक्कर मारी, जबकि किया के पीछे आ रही वैगनआर उससे टकरा गई। इसके बाद वैगनआर के पीछे चल रही सेंट्रो कार ने वैगनआर को टक्कर मारी। हादसे की कड़ी यहीं नहीं रुकी और सेंट्रो के पीछे चल रहे होंडा शाइन बाइक सवार ने भी सेंट्रो में पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में स्विफ्ट कार सवार हापुड़ के गांधी विहार निवासी नरेश, उनकी पत्नी मुस्कान और पुत्र विनय को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू करा दिया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page